रबी मक्का
पोटेशियम की कमी
खड़ी फसलों में पोटैशियम की कमी होने पर नीचे दी गई उर्वरक का प्रयोग करें। पहला छिड़काव बुवाई के 45 दिन बाद और दूसरा बुवाई के 60 दिन बाद करें।
पौधे का प्रभावित हिस्सा
पौधे की निचली पत्तियाँ
प्रारंभिक पहचान:
पौधों में पोटैशियम की कमी होने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे गर्मियों के मौसम में फसल मुरझा एवं सूख गई हों। इसके अलावे पुरानी पत्तियों का किनारा झुलसा दिखाई देना पोटैशियम की कमी का एक प्रमुख लक्षण है।
लक्षण:
इसकी कमी से पत्ती का किनारा और अंतःशिरा पीले-भूरे रंग का हो जाता हैं। इसके बाद पत्ती किनारे से झुलसना शुरू होता है और अंततः पूरी पत्तियां झुलस कर सूख जाती हैं।
नुकसान का प्रकार:
इस तत्व की कमी से संपूर्ण पौधों की वृद्धि कम हो जाती है। दो गांठों के बीच का भाग कम हो जाता हैं। नए पत्ते आकार में छोटे होते हैं।
Take a picture of the disease and get a solution