विवरण
उड़द की कुछ बेहतरीन किस्में
लेखक : Lohit Baisla

उड़द प्रमुख दलहन फसलों में शामिल हैं। उड़द की हरी फलियों से सब्जियां एवं दानों से दाल बनाई जाती है। इसके अलावा इससे बड़ी, पापड़ आदि खाद्य पदार्थ भी तैयार किए जाते हैं। विभिन्न किस्मों के अनुसार इसके बीज काले एवं हरे रंग के होते हैं। उड़द कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम एवं प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इस मौसम अगर आप करना चाहते हैं उड़द की खेती तो यहां से कीच बेहतरीन किस्मों की जानकारी एवं उनकी विशेषताएं पर्याप्त कर सकते हैं।
-
पूसा 1 : इस किस्म में खेती खरीफ एवं जायद दोनों मौसम में की जा सकती है। इसके दाने काले रंग होते हैं यह किस्म पीले मोजेक रोग के लिए प्रतिरोधी है। फसल करीब 80 से 85 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ जमीन से 4.8 से 6 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
टी 9-19 : जायद मौसम में खेती के लिए यह उपयुक्त किसम है। इसके पौधे माध्यम आकार के एवं दाने मोटे और काले रंग के होते हैं। प्रति एकड़ खेत से करीब 3.6 से 5.2 क्विंटल तक फसल प्राप्त किए जा सकते हैं।
-
पी डी यू 1 : इस किस्म को बसंत बीर के नाम से भी जाना जाता है। इस किस्म की फसल 70 से 80 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म की उड़द बड़े एवं काले रंग के होते हैं। बसंत ऋतू में खेती के लिए यह उपयुक्त किसम है। प्रति एकड़ भूमि से 4 से 4.8 क्विंटल फसल की उपज होती है।
-
यू पी यू 0031 : यह किस्म हिम माश के नाम से भी प्रचलित है। यह किस्म सम-पर्वतीय, निचले पर्वतीय एवं सम-उष्णकटिबंध क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। फसल को पक कर तैयार होने में 72 से 76 दिनों का समय लगता है। इसके दाने भूरे एवं काले रंग के होते हैं। इस किस्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किस्म पीली मोजेक रोग, लीफकर्ल, श्यामवर्ण धब्बा रोग एवं चूर्णिल आसिता रोग के प्रति प्रतिरोधक है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने से 5.6 से 6.4 क्विंटल फसल की पैदावार होती है।
यह भी पढ़ें :
-
उड़द की कुछ अन्य उन्नत किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। उड़द की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
27 लाइक्स
8 टिप्पणियाँ
22 March 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help