विवरण
तुलसी : खेती के समय रखें इन बातों का ध्यान, होगी बेहतर पैदावार
लेखक : Lohit Baisla

तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में तुलसी का विशेष महत्व है। इसकी बढ़ती मांग के कारण इसकी खेती किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आप भी करना चाहते हैं तुलसी की खेती तो इसकी बेहतर पैदावार के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम तुलसी की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
तुलसी की किस्में
-
भारत में तुलसी की करीब 10 किस्में पाई जाती हैं। जिनमें श्याम तुलसी, राम तुलसी, श्वेत तुलसी, लक्ष्मी तुलसी, भू तुलसी, नील तुलसी, रक्त तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी एवं नींबू तुलसी शामिल है।
तुलसी की खेती का उपयुक्त समय
-
तुलसी की बुवाई के लिए अप्रैल-मई का महीना सर्वोत्तम है।
-
बुवाई के बाद 1 से 2 सप्ताह में बीज अंकुरित होने लगते हैं।
तुलसी की खेती के लिए बीज की मात्रा
-
प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 80 से 120 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
तुलसी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी
-
इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है।
-
उचित जल निकासी वाली कम उपजाऊ भूमि में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महतवपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
1 टिप्पणी करें
7 March 2022
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help