विवरण

टमाटर के फलों के फटने का कारण एवं नियंत्रण के सटीक उपाय

लेखक : Lohit Baisla

टमाटर की खेती में फलों के फटने की समस्या बढ़ती जा रही है। फलों के पकने के समय यह समस्या अधिक होती है। फलों के फटने का कारण एवं इस पर नियंत्रण की उचित जानकारी नहीं होने के कारण इस समस्या से निजात पाना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है। फटे हुए फलों की बाजार में बिक्री भी नहीं होती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम टमाटर के फलों के फटने का कारण एवं इस पर नियंत्रण की जानकारी विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

टमाटर के फलों के फटने का कारण

  • सही समय पर सिंचाई नहीं करने से फल फटने लगते हैं।

  • बोरान की कमी होने पर भी फलों के फटने की समस्या शुरू हो जाती है।

  • तापमान में बदलाव के कारण भी टमाटर के फल फटने लगते हैं।

  • पौधों में फूल निकलने के समय अत्यधिक मात्रा में नाइट्रोजन का प्रयोग।

  • पोटाश की कमी से भी यह समस्या होती है।

टमाटर के फलों को फटने से बचाने के तरीके

  • मिट्टी में नमी की कमी न होने दें। एक निश्चित अंतराल पर सिंचाई करें।

  • बोरान की कमी की पूर्ति के लिए प्रति एकड़ खेत में 3 से 4 किलोग्राम देहात नियोबोर का प्रयोग करें।

  • पौधों में फूल आने के बाद यूरिया का प्रयोग कम करें। यूरिया की जगह पानी में घुलनशील एनपीके 19:19:19 उर्वरक का प्रयोग करें।

  • पौधों की रोपाई से पहले मुख्य खेत में पोटाश मिलाएं। इससे पौधों में पोटाश की कमी पूरी होगी।

  • प्रति लीटर पानी में 2 ग्राम बोरान 20 प्रतिशत के साथ स्टीकर मिला कर प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए टमाटर के फलों को फटने से बचा सकें। टमाटर की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 लाइक्स

4 March 2022

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help