विवरण
तरबूज की फसल में रस चूसक कीटों पर नियंत्रण के तरीके
लेखक : Somnath Gharami

तरबूज की फसल में माहू, थ्रिप्स, जैसे कीटों का प्रकोप अक्सर देखा जाता है। यह कीट पौधों के विभिन्न हिस्सों का रस चूस कर फसल को नष्ट कर देते हैं। यदि आप तरबूज की खेती कर रहे हैं तो फसल को इन कीटों से बचाने के तरीके यहां से देखें। इसके साथ ही आप यहां से इन कीटों की पहचान एवं प्रकोप के लक्षण की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
तरबूज की फसल में लगने वाले कुछ रस चूसक कीट
-
माहू : यह कीट आकार में छोटे होते हैं और इनका शरीर नरम होता है। माहू कीट 0.5 से 2 मिलीमीटर लम्बे होते हैं। यह पत्तियों का रस चूसते हैं। प्रभावित पौधों में फूल कम निकलते हैं और पौधों के विकास में भी बाधा आती है।इससे निजात पाने के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड मिलाकर छिड़काव करें।
-
थ्रिप्स : यह कीट 1 से 2 मिलीमीटर के होते हैं। समूह में आक्रमण करने के कारण कम समय में यह फसलों को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। व्यस्क कीट एवं लार्वा कीट पत्तियों की निचली सतह पर देखे जा सकते हैं। यह पत्तों का रस चूसते हैं। जिससे पत्तियां मुड़ने लगती हैं। प्रभावित पत्तियां पीले रंग को हो जाती हैं। फलस्वरूप पौधों के विकास में बाधा आती है। इस कीट पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिलाकर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
-
तरबूज की बुवाई का सही समय एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्रों तक भी यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
29 लाइक्स
5 टिप्पणियाँ
19 February 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help