पोस्ट विवरण
तरबूज : बुवाई का सही समय एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्में

तरबूज की खेती करने से पहले इसकी बुवाई का सही समय एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। यदि आप इस मौसम तरबूज की खेती करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार बुवाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बुवाई का सही समय
-
मैदानी क्षेत्रों में तरबूज की बुवाई फरवरी महीने में करें।
-
पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी बुवाई करना चाहते हैं तो मार्च से अप्रैल महीने में की जाती है।
-
नदियों के किनारे इसकी बुवाई नवंबर से जनवरी महीने में करनी चाहिए।
अधिक उत्पादन देने वाली किस्में
-
दुर्गापुर मीठा : इस तरबूज गोल एवं हलके हरे रंग के होते हैं। प्रत्येक फल का वजन 7 से 8 किलोग्राम होता है। बुवाई के 123 दिनों बाद फलों की पहली तुड़ाई की जा सकती है। प्रति एकड़ खेत से 160 से 200 क्विंटल तक फलों की उपज होती है।
-
अर्का माणिक : इस किस्म के तरबूज आकर में गोल एवं अंडाकार होते हैं। फलों पर गहरे हरे रंग की धारियां बनी होती हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 6 किलोग्राम होता है। खाने में स्वादिष्ट होने और अछि भंडारण क्षमता के कारण इसकी मांग अधिक रहती है। प्रति एकड़ भूमि से करीब 200 क्विंटल फलों की प्राप्ति होती है।
-
डब्ल्यू - 19 : अधिक तापमान में खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। मीठे स्वाद वाले इस किस्म के फलों पर हलके रंग की धारियां बनी होती हैं। फलों को तैयार होने में 75 से 80 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ जमीन से 160 से 200 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
शुगर बेबी : इस किस्म के फल 2 से 5 किलोग्राम तक होते हैं। फलों का आकार गोल होता है। फल हलके रंग के होते हैं जिन पर धारियां बनी होती हैं। इस किस्म के फलों को पक कर तैयार होने में करीब 85 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 160 से 200 क्विंटल फल प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
-
बेहतर पैदावार के लिए तरबूज की बुवाई का सही तरीका यहां से देखें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपने लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इन किस्मों की खेती कर के आप भी तरबूज की अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
Soumya Priyam
Dehaat Expert
38 लाइक्स
7 टिप्पणियाँ
10 February 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ