विवरण
तम्बाकू के पौधों की रोपाई
लेखक : Somnath Gharami

नकदी फसलों में से एक तम्बाकू की फसल बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। हमारे देश में तम्बाकू की कई किस्मों की खेती की जाती है। देश के कई राज्यों के साथ बिहार के किसान इसकी प्रमुखता से खेती करते हैं। इसकी अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए रोपाई का सही समय एवं पौधों की रोपाई का तरीका यहां से देखें।
रोपाई का सही समय
-
मुख्य खेत में करीब 6 से 8 सप्ताह के पौधों की रोपाई करनी चाहिए।
-
खेत की जुताई करते समय उसमें पाटा लगाकर मिट्टी को भुरभुरी बना लें।
-
उच्च गुणवत्ता की फसल के लिए खेत में आवश्यकता के अनुसार खाद एवं उर्वरक मिलाना जरूरी है।
-
सामान्य तौर पर प्रति एकड़ खेत में 10 टन गोबर की खाद, 32 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फेट, 18 किलोग्राम पोटाश और 34 किलोग्राम कैल्शियम का प्रयोग किया जाता है।
पौधों की रोपाई
-
पौधों की रोपाई लाइन में करें।
-
सभी लाइनों के बीच 2.5 फीट की दूरी रखें।
-
पौधों की रोपाई 2.5 से 3 फीट की दूरी पर करनी चाहिए।
-
इस तरह प्रति एकड़ खेत में करीब 10 हजार पौधों की रोपाई की जा सकती है।
-
रोपाई के बाद हजारे के द्वारा पौधों की सिंचाई करें।
यह भी पढ़ें :
-
तम्बाकू के लिए नर्सरी तैयार करने की विधि यहां से देखें।
-
तम्बाकू की खेती के लिए खेत तैयारी करने की विधि यहां से देखें।
तम्बाकू के पौधों की रोपाई करते समय इन बातों का ध्यान रखकर आप उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
33 लाइक्स
5 टिप्पणियाँ
11 October 2020
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help