विवरण

स्वचालित रीपर : फसलों की कटाई में होगी आसानी

लेखक : Soumya Priyam

इन दिनों कृषि कार्यों में विभिन्न उपकरणों का उपयोग बढ़ता जा रहा है। कृषि यंत्रों के उपयोग के कारण बहुत आसानी से विभिन्न कृषि कार्य किए जा सकते हैं। कृषि कार्यों में उपकरणों का प्रयोग करके हम मानव श्रम एवं समय दोनों की बचत कर सकते हैं। कृषि कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में रीपर भी शामिल है। रीपर से फसलों की कटाई का कार्य बहुत आसानी से किया जा सकता है। यह दो तरह के होते हैं, एक ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर और दूसरे स्वचालित रीपर। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम स्वचालित रीपर पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है स्वचालित रीपर?

  • स्वचालित रीपर में खुद के इंजन लगे होते हैं।

  • यह मशीन फसल को काट कर उसे खड़ी अवस्था में दूसरी तरफ जमीन पर समान रूप से गिराता है।

  • इसके द्वारा प्रतिदिन 3 से 4 एकड़ फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है।

रीपर से किन फसलों की कटाई की जा सकती है?

  • रीपर से धान, गेहूं, बाजरा, सोयाबीन, ज्वार, जई, आदि कई फसलों की कटाई की जा सकती।

रीपर उपयोग करने के फायदे

  • बहुत तेजी से चलने के कारण रीपर से बहुत कम समय में अधिक फसलों की कटाई की जा सकती है।

  • फसलों की कटाई के लिए लगने वाले मजदूरों की लागत में कमी आती है।

  • मशीन के रख-रखाव में आसानी होती है।

  • रीपर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में आसानी होती है।

  • इस यंत्र का प्रयोग करने से फसल की डंठलों को नुकसान नहीं पहुंचता है।

  • रीपर कटाई के बाद फसलों को एक कतार में बिछा देता है। जिससे किसानों को फसल बांध कर ले जाने में आसानी होती है।

  • भूमि की सतह से करीब 3 से 8 इंच की ऊंचाई पर फसलों की कटाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

कृषि कार्यों को आसान बनाने वाले ट्रैक्टर की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं उसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी एक आधुनिक कृषि यंत्र की जानकारी प्राप्त कर सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछे। कृषि संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहे देहात से।

15 लाइक्स

2 टिप्पणियाँ

27 August 2021

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help