विवरण
सतावर: रोपाई, सिंचाई एवं खरपतवार नियंत्रण के तरीके
लेखक : Lohit Baisla
सतावर एक लम्बी अवधि वाली फसल है। जिसके कारण इसकी खेती के लिए खेत तैयार करने और बेहतर रोपाई, सिंचाई की आवश्यकता होती है। सतावर की खेती 24 माह से 40 माह की फसल के रूप में की जाती है, इसलिए यह आवश्यक होता है कि प्रारंभ में खेत की अच्छी प्रकार से तैयारी की जाए। मई-जून में खेत की गहरी जुताई करके इसकी रोपाई की जाती है। सतावर की फसल में खरपतवार की समस्या अधिक देखने को मिलती है, जिसे नियमित अंतरालों पर हाथ से निराई-गुड़ाई कर साफ रखा जाना आवश्यक होता है। अन्यथा पौधों की जड़ें गल जाती है और पैदावार में कमी होती है। सतावर की खेती में रोपाई, सिंचाई एवं खरपतवार नियंत्रण से जुड़ी अधिक जानकारी आप दी गयी वीडियो से प्राप्त कर सकते हैं। यदि वीडियो में दी गयी जानकारी आपको पसंद आए तो वीडियो को लाइक और शेयर करें, ताकि अन्य किसान भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। वीडियो को अंत तक देखें और संबंधित सवाल कमेंट के माध्यम से पूछें। साथ ही पशुपालन और कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जुड़े रहें देहात से।
4 लाइक्स
1 टिप्पणी करें
18 May 2022
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
विशेषज्ञों से पूछें
घर बैठे मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें
इस सेवा का प्रयोग करने हेतु कृपया देहात ऐप डाउनलोड करें
देहात ऐप डाउनलोड करें