विवरण
सरसों : पहली सिंचाई के समय उर्वरक प्रबंधन
लेखक : Pramod

सरसों की फसल में सही समय पर सिंचाई करने पर एवं सही मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग से उत्पादन में 25 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि होती है। इसलिए सरसों की फसल में पहली सिंचाई के समय उर्वरकों के प्रयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप सरसों की खेती कर रहे हैं तो अधिक पैदावार एवं उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने के लिए पहली सिंचाई के समय उर्वरक प्रबंधन की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
-
अन्य फसलों की तुलना में सरसों की फसल को गंधक तत्व की आवश्यकता अधिक होती है।
-
सरसों की खड़ी फसल में पहली सिंचाई के बाद टॉप ड्रेसिंग करना आवश्यक है।
-
टॉप ड्रेसिंग में नाइट्रोजन का बुरकाव करें।
-
बुवाई के करीब 25 से 30 दिनों बाद पहली सिंचाई करनी चाहिए। इस समय फसलों में 25 किलोग्राम नाइट्रोजन का बुरकाव करें।
-
खड़ी फसल में यदि जिंक की कमी के लक्षण नजर आ रहे हैं तो 0.5 प्रतिशत जिंक सल्फेट एवं 0.25 प्रति बुझे हुए चूने का घोल बना कर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
-
सरसों की फसल को रस चूसक कीटों से बचाने के उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इस पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग से आप सरसों की बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। सरसों की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
39 लाइक्स
3 टिप्पणियाँ
27 November 2020
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help