विवरण

सोलर झटका मशीन : फसलों को जानवरों से बचाने की एक बेहतर तकनीक

सुने

लेखक : Soumya Priyam

कई बार पालतू जानवर जैसे गाय, भैंस, आदि हरे चारे की तलाश में खेत में आ जाते हैं। वहीं कई बार नीलगाय जैसे जंगली जानवरों के खेत में आने से भी फसलों को भारी क्षति पहुंचती है। आवारा एवं जंगली जानवरों को खेत में आने से रोकना कठिन कार्य होता जा रहा है। ऐसे में सोलर झटका मशीन के द्वारा किसानों की यह परेशानी आसानी से दूर हो सकती है। आइए सोलर झटका मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • सोलर झटका मशीन में बैटरी लगी होती है। यह बैटरी सौर्य ऊर्जा से चार्ज होती है।

  • सोलर झटका मशीन प्रयोग करने के लिए सबसे पहले खेत के चारो तरफ कटीले तार से घेरा बनाया जाता है।

  • इसके बाद तार में सोलर झटका मशीन लगाया जाता है।

  • जानवर जैसे ही तार को छूते हैं उन्हें 10 हजार वाट का झटका लगता है। जिससे जानवर पीछे हटने लगते हैं।

  • कई किसान कटीले तार तो लगा लेते हैं लेकिन सोलर झटका मशीन नहीं लगते। इससे जानवर बार बार खेत में आने का प्रयास करते हैं और बुरी तरह घायल भी हो जाते हैं।

  • सोलर झटका मशीन की एक खासियत यह है कि झटका लगने से जानवर घायल नहीं होते या उनकी मृत्यु नहीं होती है। उन्हें केवल तेज झटका लगता है जिससे खेत में आने का पुनः प्रयास नहीं करते हैं।

  • इस तकनीक में लागत भी कम आती है और फसलों को भी नुकसान नहीं होता।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें एवं अपनी फसलों को जानवरों से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

20 लाइक्स

4 टिप्पणियाँ

31 March 2021

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help