विवरण
सिंचाई को आसान बनाने वाले कृषि उपकरण
लेखक : Pramod

कुछ दशक पहले तक खेत में पानी की पाइप को बिना किसी नियंत्रण के खेत में छोड़ दिया जाता था। इससे खेत के कुछ क्षेत्रों में जल जमाव तो कुछ क्षेत्र सूखे रह जाते थे। इसके साथ ही सिंचाई के समय पानी एवं समय भी अधिक लगता था। इस समस्या से बचने के लिए इन दिनों बाजार में कई तरह के सिंचाई उपकरण उपलब्ध हैं। सिंचाई यंत्रों के द्वारा सिंचाई में आसानी तो होती ही है। इसके साथ ही हम पानी, समय एवं मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी कमी ला सकते हैं। आइए कुछ प्रमुख सिंचाई यंत्रों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
-
रेनगन सिंचाई यंत्र : यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है। जिससे बहुत कम समय में फसलों की सिंचाई की जा सकती है। इस यंत्र से वर्षा की तरह जल का छिड़काव होता है। जिससे पूरे खेत में एक सामान सिंचाई होती है। इस मशीन को 0 से 360 डिग्री तक घुमा कर सिंचाई की जा सकती है। इसके साथ इससे पानी के बहाव की दूरी को भी नियंत्रित किया जा सकता है। सिंचाई के साथ रेनगन सिंचाई यंत्र के द्वारा पानी में घुलनशील उर्वरक का भी छिड़काव किया जा सकता है।
-
ड्रिप सिंचाई यंत्र : ड्रिप सिंचाई विधि के द्वारा पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद कर के पानी टपकाया जाता है। इससे पानी की बचत तो होती ही है, साथ ही पौधों के आस-पास का स्थान सूखा रहता है। जिससे खेत में खरपतवारों की समस्या भी नहीं होती है। पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए यह उपयुक्त यंत्र है। ड्रिप सिंचाई यंत्र में पाइप, वाल्व, नालियां तथा एमीटर का प्रयोग किया जाता है। पाइप में कुछ दूरी के अंतराल पर छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिससे पानी बूंद-बूंद कर के बाहर निकलती है और पौधों में पानी की कमी दूर होती है।
यह भी पढ़ें :
-
जुताई को आसान बनाने वाले कुछ आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
9 लाइक्स
12 November 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help