विवरण
रतनजोत : खेती से पहले रखें जानें यह महत्वपूर्ण बातें
लेखक : Soumya Priyam

रतनजोत को कई क्षेत्रों में जैट्रोफा, चन्द्रजोत, जंगली अरंड, व्याध्र अरंड एवं जमालगोटा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खेती पर्यावरण के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका उपयोग मुख्यतः जैविक ईंधन एवं जैविक खाद के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा रतनजोत का आयुर्वेद में भी बहुत महत्व है। आइए रतनजोत की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
रतनजोत की खेती के फायदे
-
यह उच्च गुणवत्ता के बायो-डीजल का एक बेहतर स्रोत है।
-
यह मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक है।
-
खेत की मेड़ों पर बाड़ के तौर पर इसकी खेती की जा सकती है।
-
इससे कम धुएं वाला डीजल तैयार किया जा सकता है।
-
रंग बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
-
बाजार में कम कीमत में इसके बीज उपलब्ध हैं।
रतनजोत की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु
-
इसकी खेती गर्म रेतीली, पथरीली एवं बंजर भूमि में की जाती है।
-
इसके अलावा दोमट मिट्टी में खेती करने पर भी भरपूर पैदावार प्राप्त किया जा सकता है।
-
जल जमाव वाले क्षेत्रों में इसकी खेती नहीं करनी चाहिए।
-
पौधों के उचित विकास के लिए समशीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है।
बीज की मात्रा एवं बीज उपचारित करने की विधि
-
प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 2 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
-
बीज के बेहतर जमाव के लिए एवं पौधों को कई घातक रोगों एवं कीटों से बचाने के लिए बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थीरम या बाविस्टिन से उपचारित करें।
यह भी पढ़ें :
-
पिप्पली की खेती की से जुड़ी जानकारियां यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट का माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम रतनजोत की खेती से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
3 लाइक्स
20 December 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help