विवरण
रेन वाटर हार्वेस्टिंग : फसलों की सिंचाई के लिए इस तरह करें वर्षा के जल को संरक्षित
लेखक : Somnath Gharami

स्वस्थ पौधे एवं अच्छी फसल के लिए सिंचाई बहुत जरूरी है। लेकिन घटते जल स्तर के कारण देश के कई क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी होती जा रही है। जिसका सीधा असर फसलों की गुणवत्ता एवं पैदावार पर होता है। इस समस्या से बचने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एक बेहतर विकल्प है। इस विधि में वर्षा के जल को संरक्षित कर के फसलों की आवश्यकता के अनुसार सिंचाई की जा सकती है। आइए वर्षा के जल को संरक्षित करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कैसे करें जल का संरक्षण?
इस विधि से सिंचाई करने के लिए वर्षा के जल को संरक्षित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। वर्षा के जल को संरक्षित करने के कई तरीके है।
-
सीधा भूमि के अंदर : इस विधि में वर्षा के जल को एक गड्ढे के द्वारा सीधा भूमि के अंदर यानी भूजल भंडार में उतारा जाता है।
-
खाई बना कर रिचार्ज करना : इस विधि में किसी बड़े परिसर में दीवार बना कर उसमें बड़ी नालियां बनाई जाती हैं। इन नालियों को रिचार्ज ट्रेंच कहते हैं। वर्षा का जल इसमें एकत्र हो कर भूमि के अंदर चला जाता है और भूजल स्तर में संतुलन बनाने में मदद करता है।
-
कुआं में जल एकत्र करना : इस विधि में घरों की छतों से पाइप के द्वारा वर्षा के जल को एकत्र कर कुओं में जमा किया जाता है। कई बार कुओं में जमा किया गया पानी भूमि के अंदर जा कर जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।
-
ट्यूबवेल में जल एकत्र करना : इस विधि में घर की छत से ट्यूबवेल तक पाइप लगाई जाती है। इस पाइप में पानी को साफ करने के लिए फिल्टर लगाना जरूरी है। वर्षा होने पर पाइप के द्वारा जल छत से ट्यूबवेल में एकत्र हो जाता है।
-
टैंक में जल एकत्र करना : इस विधि में अपनी आवश्यकता के अनुसार टैंक बना कर वर्षा के जल को इसमें एकत्र किया जाता है। टैंक में लम्बे समय तक पानी की संरक्षित रखा जा सकता है। बाद में आवश्यकता के अनुसार पानी का उपयोग किया जाता है। वर्षा के जल को एकत्र करने का यह सबसे आसाम तरीका है।
इस तरह वर्षा के जल को संरक्षित कर के हम आवश्यकता होने पर पौधों एवं विभिन्न फसलों की सिंचाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
-
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फायदे जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
21 लाइक्स
3 टिप्पणियाँ
17 June 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help