विवरण
पॉलीहाउस फार्मिंग : कैसे तैयार करें पॉलीहाउस एवं कितनी होगी लागत?
लेखक : Surendra Kumar Chaudhari

विदेशी सब्जियों की खेती हो या बेमौसम सब्जियों की खेती, पॉलीहाउस में आसानी से की जा सकती है। इन दिनों विदेशी सब्जियों एवं बेमौसम सब्जियों की मांग बढ़ने के कारण पॉलीहाउस में खेती करने वाले किसान कम्म लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए पॉलीहाउस तैयार करने की विधि एवं इसमें आने वाली लागत पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
-
पॉलीहाउस के प्रकार
पॉलीहाउस मुख्यतः 3 तरह की होती है।
-
साधारण पॉलीहाउस : इसे लो कॉस्ट पॉलीहाउस भी कहा जाता है। इसमें यंत्रों के द्वारा कृत्रिम वातावरण का निर्माण नहीं किया जाता है।
-
मीडियम कॉस्ट पॉलीहाउस : इसमें साधारण उपकरणों के द्वारा पौधों की आवश्यकता के अनुसार पॉलीहाउस के अंदर ठंड एवं गर्म को नियंत्रित किया जाता है।
-
हाई कॉस्ट पॉलीहाउस : इसमें पौधों की आवश्यकता के अनुसार तापक्रम, आर्द्रता, प्रकाश, वायु संचार आदि को नियंत्रित किया जाता है। इसमें हम किसी भी मौसम में अपनी मनचाही सब्जियों की खेती कर सकते हैं।
कैसे करें पॉलीहाउस का निर्माण?
-
पॉलीहाउस बनाने के लिए सबसे पहले स्टील का एक ढांचा तैयार किया जाता है।
-
स्टील के ढांचे को 200 माइक्रोन मोटाई वाली पारदर्शी एवं पराबैंगनी किरणों से प्रतिरोधी पॉलीथीन की चादर से ढका जाता है।
-
एक बार तैयार किए गए पॉलीहाउस में कम से कम 10 वर्षों तक सफलतापूर्वक खेती की जा सकती है।
-
हालांकि तेज हवाओं एवं धूप से प्लास्टिक की शीट खराब होने लगती है। इसलिए हर 2 से 3 वर्षौं के अंतराल पर प्लास्टिक शीट को बदलना चाहिए।
पॉलीहाउस के निर्माण में लागत
-
पॉलीहाउस के निर्माण के लिए कम से कम 1000 वर्ग मीटर भूमि होनी चाहिए।
-
छोटे किसान 500 वर्ग मीटर भूमि में भी पॉलीहाउस का निर्माण कर सकते हैं।
-
1000 वर्ग मीटर भूमि में पॉलीहाउस के निर्माण में करीब 10 लाख रूपए की लागत आती है।
-
अधिक क्षेत्र में पॉलीहाउस बनाने में लागत कम होने लगती है। उदाहरण के तौर पर यदि 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाए तो इसमें करीब 35 लाख रूपए की लागत आती है।
-
पॉलीहाउस के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें :
-
पॉलीहाउस फार्मिंग : कृत्रिम वातावरण में पाएं अधिक पैदावार। इस जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी पॉलीहाउस में खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
14 लाइक्स
3 टिप्पणियाँ
1 June 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
विशेषज्ञों से पूछें
घर बैठे मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें
इस सेवा का प्रयोग करने हेतु कृपया देहात ऐप डाउनलोड करें
देहात ऐप डाउनलोड करें