पोस्ट विवरण

फूल गोभी : फसल को नष्ट करने वाले कीट, जानें नियंत्रण के तरीके

सुने

फूलगोभी की फसल में कई तरह के कीटों का प्रकोप होता है। जिनमें हीरक कीट, गिडार कीट, हरे रंग की सुंडी, रस चूसक कीट, आदि प्रमुख हैं। समय रहते अगर इन कीटों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल की पैदावार एवं गुणवत्ता में भारी कमी आती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। आइए फूल गोभी की फसल को क्षति पहुंचाने वाले कुछ प्रमुख कीटों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

फूल गोभी की फसल को क्षति पहुंचने वाले कुछ प्रमुख कीट

  • गिडार कीट : यह कीट पत्तों पत्तियों को खुलने से पहले ही फसल को खा कर चट कर जाते हैं। पौधों में यदि गोभी के फूल निकल गए हैं तो यह कीट फूलों को भी खा जाते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें।

  • हीरक कीट : यह कीट हरे रंग का होता है। हीरक कीट पत्तियों की निचली सतह को खुरच कर हरे पदार्थ को खाते हैं। कीटों का प्रकोप बढ़ने पर पत्तियों में छोटे छेद नजर आने लगते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एससी मिला कर छिड़काव करें। इसके अलावा आप प्रति एकड़ खेत में 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।

  • कटुआ इल्ली : इस कीट के कारण गोभी की फसल को सबसे अधिक नुकसान होता है। इस कीट का प्रकोप रात के समय अधिक होता है। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ भूमि में 4 किलोग्राम फोरेट 10 जी का  छिड़काव करें।

  • रस चूसक कीट : यह कीट पौधों का रस चूस कर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इस कीट का प्रकोप होने पर पौधे धीरे-धीरे पीले होने लगते हैं। कुछ समय बाद पत्तियां मुड़ने लगती हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 60 मिलीलीटर इमीडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल मिला कर छिड़काव करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए फूल गोभी की फसल को बोरर कीट से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

Somnath Gharami

Dehaat Expert

9 लाइक्स

14 January 2022

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ