विवरण
फल छेदक कीट से बचाएं टमाटर की फसल
लेखक : Lohit Baisla

टमाटर की फसल में कई तरह के कीट आक्रमण करते हैं। जिनमे फल छेदक कीट, सफेद मक्खी, माहू, सूत्र कृमि, आदि शामिल हैं। बात करें फल छेदक कीट की तो यह टमाटर की फसल को सबसे अधिक क्षति पहुंचाते हैं। इस कीट से होने वाला नुकसान एवं बचाव के तरीके यहां से देख सकते हैं।
कीट की पहचान
-
इस कीट का लार्वा हरे रंग का होता है।
-
व्यस्क कीट भूरे रंग के होते हैं।
-
लार्वा फसल को सबसे अधिक क्षति पहुंचाते हैं।
होने वाले नुकसान
-
यह कीट फलों में छेद कर के अंदर से खाते हैं।
-
प्रभावित फलों का आकार टेढ़ा-मेढ़ा हो जाता है।
-
फलों पर एक या इससे अधिक छेद देखे जा सकते हैं।
नियंत्रण के तरीके
-
प्रभावित फलों को इकट्ठा कर के नष्ट कर दें।
-
प्रति एकड़ खेत में 4 से 6 फेरोमोन ट्रेप लगाएं।
-
फल छेदक कीट पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें। यह मात्रा प्रति एकड़ खेत के अनुसार दी गई है।
यह भी पढ़ें :
-
टमाटर की फसल में हेलिकोवर्पा इल्लियों पर नियंत्रण के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई दवाएं फल छेदक कीट पर नियंत्रण के लिए कारगर साबित होंगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा कर टमाटर की बेहतर फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
43 लाइक्स
6 टिप्पणियाँ
25 January 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help