विवरण
फेरोमोन ट्रैप से कैसे करें कीटों पर नियंत्रण
लेखक : Somnath Gharami

फेरोमोन ट्रैप को आम भाषा में गंध पाश भी कहा जाता है। हम सब ने कई जगह पढ़ा या सुना है कि फसलों को विभिन्न कीटों से बचाने के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाना चाहिए। कई किसान इसका प्रयोग भी करते हैं और कई किसानों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम फेरोमोन ट्रैप की जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं।
क्या है फेरोमोन ट्रैप?
यह एक तरह की प्लास्टिक की थैली है। इसमें एक विशेष प्रकार की गंध लगाई जाती है। जिससे नर कीट आकर्षित होते हैं। इस थैली के अंदर जाने के बाद कीट बाहर नहीं निकल पाते हैं। विभिन्न कीटों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ल्योर लगाए जाते हैं। नर कीटों के पकड़े जाने के बाद मादा कीट अंडे नहीं दे पाती हैं। फलस्वरूप कीटों की संख्या में वृद्धि भी नहीं होती है।
कैसे लगाएं फेरोमोन ट्रैप?
फेरोमोन ट्रैप को सहारा देने के लिए खेत में सबसे पहले एक डंडा लगाएं। इस डंडे के ऊपरी सिरे में ट्रैप के छल्ले को बांधकर लटका दें। ढक्कन में ल्योर फसाएं। ट्रैप के दूसरे सिरे को डंडे से बंधा दें। जिसमें कीट नीचे से निकल कर बाहर न जा पाएं। फेरोमोन ट्रैप को फसलों की ऊंचाई से करीब 1 से 2 फुट की ऊंचाई पर लगाएं। प्लास्टिक की थैली को कुछ समय के अंतराल पर खाली करते रहें। जिससे नए कीटों के लिए जगह बनी रहे।
फेरोमोन ट्रैप की उचित दूरी एवं संख्या
-
प्रति एकड़ खेत में 6 से 8 फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
-
सभी ट्रैप के बीच 30 से 40 मीटर की दूरी रखें।
यह भी पढ़ें :
-
सिंचाई के विभिन्न तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी यह जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
31 लाइक्स
4 टिप्पणियाँ
5 February 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help