विवरण

मटर की कुछ बेहतरीन किस्में

लेखक : Lohit Baisla

मटर रबी मौसम में खेती की जाने वाली कुछ प्रमुख फसलों में से एक है। इसकी बुवाई के लिए सितंबर-अक्टूबर का महीना सर्वोत्तम है। मटर के हरे दानों के अलावा इसके दानों को सुखाकर भी इस्तेमाल किया जाता है। अधिक मांग होने के कारण मटर की खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन बेहतर पैदावार के लिए इसकी कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम मटर की कुछ उन्नत किस्मों के नाम एवं उनकी विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मटर की कुछ उन्नत किस्में

  • पंत मटर 155 : यह मटर की संकर किस्मों में से एक है। बीज की रोपाई के करीब 50 से 60 दिनों के बाद हरी फलियों की पहली तुड़ाई की जा सकती है। इस किस्म के पौधों में चूर्ण फफूंद रोग एवं फली छेदक कीट का प्रकोप कम होता है। प्रति एकड़ खेत में खेती करने पर 6 टन तक पैदावार होती है।

  • आजाद मटर 1 : यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधों की फलियां करीब 10 सेंटीमीटर तक लंबी होती हैं। प्रत्येक फली में 6 से 8 दाने पाए जाते हैं। इस किस्म के पौधों पर जीवाणु जनित रोगों का प्रभाव कम होता है। बीज की रोपाई के 55 दिनों बाद फलियों की पहली तुड़ाई की जा सकती है। प्रति एकड़ खेत से करीब 3.2 टन पैदावार प्राप्त किया जा सकता है।

  • लिंकन : पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। इस किस्म की फलियां गहरे हरे रंग की एवं लंबी होती हैं। प्रत्येक फली में 8 से 10 दाने होते हैं। इसके दानों का स्वाद मीठा होता है। बीज की रोपाई के करीब 80 से 90 दिनों बाद फलियों की पहली तुड़ाई की जा सकती है।

  • काशी अगेती : इस किस्म के पौधों की लंबाई 2 फिट होती है। इस किस्म के पौधों में जीवाणु जनित रोगों का प्रकोप कम होता है। बीज की रोपाई के करीब 50 दिनों बाद फलियों की पहली तुड़ाई की जा सकती है। प्रति एकड़ खेत में खेती करने पर करीब 4 टन पैदावार होती है।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में मटर की कई अन्य किस्मों की खेती पर बड़े पैमाने पर की जाती है। जिनमें बोनविले, अर्ली दिसंबर, जवाहर मटर, काशी उदय, पूसा प्रगति, अर्ली बैजर, काशी शक्ति, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पॉट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र मटर की इन किस्मों की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

24 लाइक्स

17 September 2021

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help