विवरण

मटर की बुवाई का उपयुक्त समय

लेखक : Lohit Baisla

रबी के मौसम में दलहनी फसलों में मटर की खेती सबसे अधिक की जाती है। प्रोटीन से भरपूर मटर की खेती करने से खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता में भी वृद्धि होती है। हरी मटर के साथ इसके दानों को सूखा कर भी प्रयोग किया जाता है। इसकी अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए समय पर बुवाई करना बहुत जरूरी है। कई किसान ऐसे होंगे जो पहली बार मटर की खेती करने की सोच रहे होंगे लेकिन उन्हें बुवाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी नहीं है। ऐसे में किसानों की इस परेशानी को दूर करने के लिए हम ले कर आए हैं यह पोस्ट। यहां से आप मटर की बुवाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उपयुक्त समय

  • मटर की बुवाई के लिए अक्टूबर महीना सर्वोत्तम है।

  • मटर की अगेती किस्मों की बुवाई सितंबर महीने में करनी चाहिए।

  • पछेती किस्मों की बुवाई नवंबर महीने के मध्य तक की जा सकती है।

  • पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की बुवाई के लिए मार्च से मई तक का समय उपयुक्त है।

उचित तापमान

  • बीज के अंकुरण के लिए 22 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान सबसे बेहतर है।

  • करीब 10 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पौधों के विकास के लिए आवश्यक है।

मटर की उन्नत कृषि के लिए यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य किसान मित्रों के साथ इसे साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

56 लाइक्स

48 टिप्पणियाँ

7 October 2020

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help