पोस्ट विवरण
मक्का की फसल में सैनिक कीट पर नियंत्रण के सटीक उपाय

कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश भारत के कुछ प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों में शामिल है। मक्के की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने वाले कीटों में से एक है सैनिक कीट। इस कीट को फॉल आर्मी वर्म के नाम से भी जाना जाता है। यह कीट पौधों के लगभग सभी हिस्सों को खा कर चट कर जाते हैं। बहुत तेजी से बढ़ने के कारण ये बहुत कम समय में फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।
सैनिक कीट का जीवन काल
- तम्बाकू इल्ली के परिवार का यह बहुभक्षी कीट है।
- मादा कीट अपने जीवन काल में 10 बार तक अंडे दे सकती है।
- मादा कीट एक बार में 50 से 200 अंडे देती है।
- अंडों से लार्वा निकलने में 3 से 4 दिनों का समय लगता है।
- इसके बाद करीब 14 से 22 दिनों में लार्वा प्यूपा में परिवर्तित हो जाते हैं।
- प्यूपा को व्यस्क होने में करीब 7 से 13 दिनों का समय लगता है।
- यह कीट प्रति दिन 100 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।
सैनिक कीट से होने वाले नुकसान
- लार्वा पत्तियों को खुरचकर खाते हैं।
- पत्तियों पर सफेद रंग की धारियां नजर आने लगती हैं।
- व्यस्क कीट पत्तियों के ऊपरी हिस्से के साथ मक्के के दाने एवं उसे ढकने वाली पत्तियों को खा कर फसल को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं।
सैनिक कीट पर नियंत्रण के तरीके
- यदि संभव हो तो कीट के अंडों को इकट्ठा कर के नष्ट कर दें।
- प्रति एकड़ खेत में 4 से 6 फेरोमोन ट्रेप लगाएं।
- इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ जमीन में 80 ग्राम एमामेक्टिन बेंजोएट 5% एस.जी (देहात इल्लीगो) का छिड़काव करें।
- फसल पर लार्वा की संख्या अधिक होने पर क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 9.3% + लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन 4.6% जेडसी (सिंजेंटा - एमप्लिगो) की 80 मिली मात्रा का छिड़काव प्रति एकड़ खेत में करें।
- इसके अलावा स्पिनेटोरम 11.7 एस.सी (डाऊ-डेलीगेट) 180 मिली प्रति एकड़ से छिड़काव करने से भी इस कीट पर नियंत्रण किया जा सकता है।
मक्के की फसल में सैनिक कीट पर नियंत्रण के लिए आप किन दवाओं का प्रयोग करते हैं? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। कृषि संबंधी जानकारियों के लिए देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क करके विशेषज्ञों से परामर्श भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट को लाइक एवं कमेंट करना न भूलें। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए ' किसान डॉक्टर ' चैनल को तुरंत फॉलो करें।
Soumya Priyam
Dehaat Expert
42 लाइक्स
1 टिप्पणी
7 July 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ