पोस्ट विवरण
मिर्च : फूल झड़ने की समस्या से कैसे पाएं निजात

टमाटर, बैंगन, आदि फसलों की तरह मिर्च की फसल में भी फूल झड़ने की समस्या होती है। समस्या बढ़ने पर कई बार फूलों के साथ फल भी गिरने लगते हैं। यदि आप मिर्च की खेती कर रहे हैं तो फूलों को झड़ने से बचाने के तरीके यहां से देखें। इसके साथ आप यहां से फूलों के झड़ने का कारण भी जान सकते हैं।
फूलों के झड़ने का क्या कारण है?
-
वातावरण में नमी की कमी एवं अधिक तापमान होने पर फूल झड़ने लगते हैं।
-
फूल आने के समय मिट्टी में नमी की कमी होना फूलों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है।
-
पौधों में फूल आने के समय तेज धूप होने से भी यह समस्या होती है।
-
पोषक तत्वों की कमी होने पर भी फूलों का झड़ना शुरू हो जाता हैं।
फूलों को झड़ने से कैसे बचाएं?
-
फूल खिलने के समय मिट्टी में नमी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए इस समय खेत में हल्की सिंचाई करें।
-
पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति के लिए प्रति पौधा 50 से 60 ग्राम सड़ी हुई गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें।
-
25 ग्राम नैनो-रेड और 5 ग्राम एगवाइटल को 15 लीटर पानी में मिला कर भी छिड़काव करने से फूलों को झड़ने से बचाया जा सकता है।
-
इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 मिलीलीटर एरिस्टा मिला कर छिड़काव करने से फूलों के झड़ने की समस्या में कमी आती है।
-
आवश्यकता के अनुसार 15 दिनों के अंतराल पर 2 से 3 बार इन दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है।
-
दवाओं का छिड़काव शाम के समय करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
-
15 लीटर पानी में 2 मिलीलीटर फ्रूट प्लस मिला कर छिड़काव करने से पौधों में फलों की संख्या में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें :
-
नर्सरी में मिर्च के पौधों को विभिन्न घातक रोगों से बचाने की जानकारी प्राप्त के लिए यहां क्लिक करें।

SomnathGharami
Dehaat Expert
40 लाइक्स
1 टिप्पणी
12 February 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ