विवरण

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की आशंका

सुने

लेखक : Pramod

देश में पहले से चल रहे कोरोना संकट के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण बिहार के किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खबरों के अनुसार तबाही का यह मंजर यहीं नहीं रुकने वाला। मौसम विभाग ने 30 जुलाई, 2020 तक मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। हिमालय की तलहटी से शुरू होने वाला यह मॉनसून 29 जुलाई 2020 से दक्षिण की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जुलाई को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 जुलाई, 2020 तक उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर के कारण वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं बात करें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की तो यहां 29 से 31 जुलाई के दौरान मूसलाधार वर्षा हो सकती है। वर्षा के साथ ही बिहार झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में तेज गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार में लगभग 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अभी तक करीब 10 लाख लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

57 लाइक्स

31 टिप्पणियाँ

2 September 2020

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help