विवरण
कटाई से पहले इस तरह जानें गेहूं की कटाई की अवस्था
लेखक : Pramod

गेहूं की कटाई करते समय कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। समय से पहले कटाई करने पर पैदावार में कमी आती है। इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता पर भी बुरा प्रभाव होता है। वहीं यदि देर से कटाई की गई तो गेहूं की बालियों से दानों के गिरने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में गेहूं की कटाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर आप कर रहे हैं गेहूं की खेती तो यहां से इसकी कटाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
गेहूं की कटाई उसकी बुवाई एवं किस्मों पर निर्भर करती है।
-
कटाई से पहले दानों में नमी की मात्रा की जांच करना आवश्यक है।
-
जब गेहूं के दाने पक कर सख्त हो जाए एवं दानों में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से कम हो तब फसल की कटाई कर लेनी चाहिए।
-
नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक होने पर गहाई में कठिनाई होती है।
-
गेहूं की कटाई के लिए 15 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय सबसे उपयुक्त है।
-
कटाई में देर होने पर दाने झड़ने लगते हैं।
-
कई बार कटाई में देर होने पर पक्षियों के द्वारा भी पके हुए दानों का नुकसान हो जाता है।
-
कटाई के बाद फसल को 2 से 3 दिनों तक अच्छी तरह सूखने दें।
-
जब दानों में 10 से 12 प्रतिशत तक नमी रहे तब इसका भंडारण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
गेहूं की फसल को एफिड बचाने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी गेहूं की सही समय पर कटाई कर सकें। गेहूं की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
21 लाइक्स
5 April 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help