विवरण
कश्मीरी लहसुन के हैं कई स्वास्थ्य लाभ
लेखक : SomnathGharami

विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल तत्वों के साथ कई अन्य औषधीय गुणों से भरपूर कश्मीरी लहसुन का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। प्रति दिन केवल 2 लहसुन का सेवन कर के हम कई घातक रोगों से बच सकते हैं। आइए कश्मीरी लहसुन के स्वास्थ्य लाभ पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
कश्मीरी लहसुन के स्वास्थ्य लाभ
-
हृदय रोग : कश्मीरी लहसुन कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड क्लॉट (खून जमना) का खतरा कम हो जाता है।
-
कैंसर : कुछ शोधों के अनुसार कश्मीरी लहसुन के नियमित से कैंसर होने की संभावना 66 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
-
सर्दी-जुकाम : कश्मीरी लहसुन के नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं 50 प्रतिशत तक कम हो जाती हैं।
-
मधुमेह : इसका सेवन मधुमेह यानी डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए बहुत लाभदायक है। कश्मीरी लहसुन के नियमित सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी सहायक है।
-
कोलेस्ट्रॉल : यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है।
-
हड्डियों के लिए : इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही जोड़ों का दर्द भी दूर होता है।
यह भी पढ़ें :
-
कश्मीरी लहसुन की खेती के फायदे यहां से देखें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
10 लाइक्स
2 टिप्पणियाँ
3 December 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help