पोस्ट विवरण

कपास की फसल में गिडार कीट पर नियंत्रण के सटीक उपाय

सुने

कपास की फसल को क्षति पहुंचाने वाले कुछ प्रमुख कीटों में गिडार कीट भी शामिल है। कपास के अलावा यह कीट गोभी, पालक, आलू, आदि कई अन्य फसलों को भी क्षति पहुंचाते हैं। कपास की फसल को गिडार कीट से बचाने के लिए इस कीट की पहचान, इससे होने वाले नुकसान एवं इस पर नियंत्रण के तरीकों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गिडार कीट से होने वाले नुकसान

  • यह कीट मिट्टी में रहते हैं और पौधों की जड़ों को काट कर फसल को क्षति पहुंचाते हैं।

  • प्रकोप बढ़ने पर यह कीट पौधों की पत्तियों को भी खाने लगते हैं।

  • जिससे पौधे धीरे-धीरे सूखने लगते हैं।

  • इस कीट का प्रकोप होने पर 30 से 80 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो सकती है।

गिडार कीट पर कैसे करें नियंत्रण?

  • गिडार कीट से प्रभावित क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में खेती में गहरी जुताई करें।

  • खेत में कच्ची गोबर प्रयोग करने से बचें। कच्ची गोबर में कीट के पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

  • 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करने से इस कीट पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई दवाओं का प्रयोग कर के आप कपास की फसल को गिडार कीट से आसानी से बचा सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इसे जुड़े अपने सवाल बेझिझक हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

Soumya Priyam

Dehaat Expert

9 लाइक्स

9 September 2021

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ