विवरण

किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

लेखक : SomnathGharami

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आज पूरे देश में 'राष्ट्रीय किसान दिवस' मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय किसान दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। वर्ष 2001 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई। इस दिन किसानों के सम्मान में देश के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के हित के लिए कई बिल पास किए। प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने वर्ष 1979 में किसानों के हित में बजट भी तैयार कराई। इसके साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु की सामूहिक भूमि उपयोग की नीतियों के खिलाफ होने वाली लड़ाई का नेतृत्व भी किया। वे हमेशा किसानों का समर्थन किया करते थे। किसानों के लिए उनके इस योगदान को ध्यान में रखते हुए 23 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों को सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर देहात की तरफ से देश के सभी किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं!

52 लाइक्स

6 टिप्पणियाँ

23 December 2020

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help