पोस्ट विवरण
खरपतवार नियंत्रण के लिए आधुनिक कृषि यंत्र

फल, सब्जियां एवं अन्य सभी फसलों के लिए खरपतवार बहुत हानिकारक है। इसकी अधिकता से फसलों की पैदावार में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए बाजार में कई तरह के कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। आइए खरपतवार नियंत्रण के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
खरपतवार नियंत्रण के लिए कुछ प्रमुख कृषि यंत्र
-
कोनो वीडर : इस यंत्र में दो रोटर, फ्लोट एवं फ्रेम लगे होते हैं जो हैंडल के साथ जुड़े रहते हैं। रोटर 3 सेंटीमीटर आगे पीछे होता है, जिससे खरपतवार जड़ से निकलते हैं। फ्लोट के द्वारा गहराई को नियंत्रित किया जाता है। कोनो वीडर का सर्वाधिक प्रयोग धान की फसल में किया जाता है। धान की फसल के अलावा इसका प्रयोग कई अन्य फसलों में भी किया जा सकता है जिनकी बुवाई पंक्तियों में की गई है।
-
डिस्क हैरो : यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है जिसके द्वारा खेत की जुताई के साथ खरपतवारों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। इसे ट्रेक्टर में लगा कर प्रयोग किया जाता है। इस यंत्र के द्वारा खरपतवारों को काट कर मिट्टी में मिलाया जाता है।
-
व्हील हैंडल हो : इन यंत्रों में 1 या 2 पहिए और 1 लंबा हैंडल होता है। हैंडल की सहायता से यंत्र को आगे पीछे खींच कर खरपतवार को नियंत्रित किया जाता है। इस यंत्र के साथ कई तरह की मिट्टी के लिए सीधे ब्लेड, आयामी कुदाल, स्पाइक हैरो, टाईन कल्टीवेटर, आदि दिए जाते हैं। इस यंत्र की सहायता से खरपतवारों को काटा या जड़ से निकाला जा सकता है। इसके साथ ही इससे घास को भी काट कर मिट्टी में दबाया जा सकता है।
इन यंत्रों के अलावा खुरपी, फावड़ा एवं कुदाल, पशु-चालित निराई यंत्र, स्वचालित रोटरी पावर वीडर, आदि के द्वारा भी खरपतवारों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी यह जानकारी प्राप्त कर सकें एवं इन कृषि यंत्रों के द्वारा खरपतवारों पर आसानी से निजात पा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
Soumya Priyam
Dehaat Expert
25 लाइक्स
25 June 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ