पोस्ट विवरण
केले के पौधों में हो रहा पनामा बिल्ट रोग, जानें कारण एवं बचाब के उपाय

देश के कई क्षेत्रों से इन दिनों केले के पौधों में पनामा बिल्ट रोग होने की खबरें आ रही हैं। केले के पौधों में होने वाला यह रोग किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन कर उभर रहा है। इस रोग पर नियंत्रण के लिए अभी तक कोई कारगर उपचार उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ तरीकों को अपना कर इस रोग से पौधों को कुछ हद तक बचाया जा सकता है। आइए केले की फसल को क्षति पहुंचाने वाले पनामा बिल्ट रोग पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
पनामा बिल्ट रोग होने का कारण
-
तापमान में बदलाव होना
-
एक ही खेत कई वर्षों तक केले की खेती करना
-
अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना
केले के पौधों को पनामा बिल्ट रोग से बचाने के तरीके
-
फसल चक्र अपनाएं।
-
केले के पौधों में चूने के पानी का प्रयोग करें।
-
इसके साथ ही प्रति लीटर पानी में 2 ग्राम मैंकोजेब 75 प्रतिशत मिला कर छिड़काव करें।
-
इसके 10 दिनों बाद प्रति लीटर पानी में 2 ग्राम साफ नामक दवा मिला कर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकरी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soumya Priyam
Dehaat Expert
14 लाइक्स
8 February 2022
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ