विवरण
जीरो टिलेज से गेहूं की खेती
लेखक : Soumya Priyam

धान की कटाई के बाद गेहूं की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करने का अधिक समय नहीं मिलता। ऐसे में जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती करने से आप कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आपको जीरो टिलेज विधि की जानकारी नहीं है तो यहां से आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे की जाती है जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की खेती?
-
जीरो टिलेज मशीन में हल लगे होते हैं।
-
मशीन के एक भाग में बीज एवं दूसरे भाग में खाद होती है।
-
हल के माध्यम से बीज एवं खाद एक निश्चित दूरी एवं गहराई में जमीन के अंदर डाली जाती है।
जीरो टिलेज के फायदे
-
गेहूं की बुवाई से पहले खेत की 4-5 बार जुताई नहीं करनी पड़ती है।
-
जुताई में लगने वाला समय एवं खर्च कम हो जाता है।
-
फसल जल्दी निकलते (उगते) हैं और पौधों में कल्ले भी अधिक निकलते हैं।
-
इस विधि से खेती करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है।
-
पहली सिंचाई के समय 10 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है।
-
फसल के उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें :
-
गेहूं की किस्में एवं उनके विशेषताएं जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इस तरह जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती करके आप बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
42 लाइक्स
8 टिप्पणियाँ
16 October 2020
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help