विवरण
जैविक विधि से सब्जियों की खेती करने के लाभ
लेखक : Somnath Gharami

जैविक विधि से खेती करने पर रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक एवं खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस विधि में रासायनिक उर्वरकों की जगह गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद, हरी खाद, शिवंश खाद, राख से बनाई गई खाद, मटका खाद, आदि का प्रयोग किया जाता है। इन दिनों इस विधि से तैयार की गई फसलों एवं सब्जियों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में आप भी जैविक विधि से सब्जियों की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जैविक विधि से खेती करने के कई लाभ हैं। आइए इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
जैविक विधि से सब्जियों की खेती करने के लाभ
-
जैविक विधि खेती करने मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है।
-
सिंचाई के समय पानी की आवश्यकता कम होती है। जिससे पानी की बचत होती है और सिंचाई में होने वाले खर्च में भी कमी आती है।
-
फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।
-
उच्च गुणवत्ता के फलों की प्राप्ति होती है।
-
मिट्टी की जल धारण क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
-
विभिन्न रसायनों एवं उर्वरकों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
-
खेत की मिट्टी, पौधों एवं हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक रसायनों का दुष्प्रभाव नहीं होता।
-
जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें :
-
जैविक खाद के तौर पर लकड़ी की राख का प्रयोग करने के फायदे जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
9 लाइक्स
2 टिप्पणियाँ
24 April 2021
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help