पोस्ट विवरण
जानें विश्व का दूसरा सबसे महंगा मसाला वनीला के बारे में
भारतीय मसाला बोर्ड के एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में बनने वाले आइसक्रीम का 40% आइसक्रीम वनीला फ्लेवर की होती है। आइसक्रीम के अलावा केक , कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, परफ्यूम, और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी वनीला का इस्तेमाल होता है। पिछले कुछ सालों से इसकी कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं। किसान इसकी खेती कर के अच्छी कमाई कर सकते हैं।
वनीला की खेती के लिए जरूरी बातें :
-
ह्यूमिडिटी और छाया वाली जगहों पर वनीला की फसल अच्छी होती है।
-
इसके पैदावार के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा माना जाता है ।
-
हम शेड हाउस में फव्वारा लगा कर भी इसकी खेती कर सकते हैं।
-
वनीला की फसल लगने के लगभग 3 साल बाद पैदावार देना शुरू करती है।
-
खेती वाली जगह पर पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए।
-
जैविक पदार्थों से भरपूर भुरभुरी मिट्टी में लगाने से वनीला की अच्छी फसलें होती हैं।
-
मिट्टी में जैविक पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए आप गोबर की खाद और केंचुए की खाद डाल सकते हैं।
-
मिट्टी का पी.एच 6.5 से 7.5 होना जरूरी है। इसलिए फसल लगाने से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करा लें।
Pramod
Dehaat Expert
27 लाइक्स
8 टिप्पणियाँ
2 September 2020
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें


फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ