पोस्ट विवरण

गोटू कोला : जानें इस औषधीय पौधे के फायदे

सुने

गोटू कोला एक औषधीय पौधा है। इसे ब्राह्मी बूटी एवं मण्डूकपर्णी के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन एवं खनिज तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह नसें एवं दिमाग की कोशिकाओं के लिए बहुत लाभदायक है। इसलिए कुछ देशों में इसे ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। आइए गोटू कोला की पहचान एवं इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गोटू कोला की कैसे करें पहचान?

  • इसकी पत्तियां गहरे हरे रंग की, छतरी की फैली हुई और किनारे से हल्की नुकीली होती हैं।

  • पत्तियों का व्यास 0.5 से 1 इंच तक होता है।

  • इसके फूल आकार में छोटे एवं सफेद, गुलाबी-लाल रंग के होते हैं।

  • फूल मिट्टी की सतह के पास गुच्छों में खिलते हैं।

क्या है गोटू कोला के फायदे?

  • यह तनाव एवं अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने में सहायक है।

  • जोड़ों एवं शरीर के दर्द से छुटकारा मिलता है।

  • अल्जाइमर रोग यानी कमजोर याददाश्त के व्यक्तियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

  • इसमें मौजूद औषधीय गुण कैंसर के प्रभाव को कम करने में सहायक है।

  • बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हुए यह बालों की लम्बाई को भी बढ़ाता है।

  • इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

  • यह उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करता है।

  • पेट के अल्सर से परेशान व्यक्तियों को इसके सेवन से राहत मिलती है।

  • घाव कम करने एवं स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आसानी होती है।

  • यह सूजन कम करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में देइ गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम गोटू कोला की खेती से कुछ अन्य जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि सम्बन्धी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

SomnathGharami

Dehaat Expert

7 लाइक्स

1 टिप्पणी

6 December 2021

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ