पोस्ट विवरण

दिसंबर महीने में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्य

सुने

उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने के लिए दिसंबर महीने में कई तरह के कृषि कार्य किए जाते हैं। इस समय ठंड अधिक होने के कारण फसलों को पाला से बचाना भी बहुत जरुरी है। फसलों को पाला से बचाने के लिए खेत में सिंचाई करें। इसके अलावा दिसंबर महीने में किए जाने वाले कुछ अन्य कृषि कार्यों की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

दिसंबर महीने में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्य

  • गेहूं : गेहूं की बुवाई नवंबर महीने में की जाती है। लेकिन अगर आपने अभी तक गेहूं की बुवाई नहीं की है तो दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में इसकी पछेती बुवाई करें। नवंबर की शुरुआत में बुवाई की गई गेहूं की फसल में पहली सिंचाई करें और यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करें।

  • सरसों : सरसों की फसल में सिंचाई करें। पौधों में शाखाओं की संख्या बढ़ाने के लिए पौधों के ऊपरी भाग की छंटाई करें।

  • पुदीना : पुदीना की खेती के लिए खेत तैयार करें। खेत तैयार करते समय प्रति एकड़ भूमि में 40 क्विंटल गोबर की खाद के साथ 16 से 20 किलोग्राम नाइट्रोजन, 20 से 24 किलोग्राम फास्फोरस एवं 16 से 18 किलोग्राम पोटाश मिलाएं।

  • पशु पालन : पशुओं को खुले में न रखें। ठंड से बचाने के लिए पशुओं को बोरे से ढकें। पशुओं को ताजा खाना एवं पानी दें। ठंड हवाओं को रोकने के लिए पशु आवास की खिड़कियों को बंद रखें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

Pramod

Dehaat Expert

7 लाइक्स

1 December 2021

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ