विवरण
धनिया : आर्द्र गलन रोग से बचाव
लेखक : SomnathGharami

धनिया रबी मौसम में किसानों को लाभ दिलाने वाली कुछ प्रमुख फसलों में से एक है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ रोगों के कारण फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं। आज हम धनिया के पौधों में लगने वाले आर्द्र गलन रोग यानि डैंपिंग ऑफ के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।
रोग का कारण
-
इस रोग के होने का मुख्य कारण है अधिक नमी एवं ज्यादा ठंड।
-
इसके अलावा मौसम की अनुकूलता से भी यह रोग होता है।
रोग का लक्षण
-
आमतौर पर बीज के अंकुरण के समय इस रोग का प्रकोप देखा जाता है।
-
आर्द्र गलन रोग होने पर पौधों की जड़ें गलने लगती हैं।
-
रोग बढ़ने पर पौधे नष्ट हो जाते हैं।
बचाव के उपाय
-
खेत में जल जमाव न होने दें।
-
रोग से पौधों को बचाने के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 3 ग्राम कार्बेन्डाज़िम या थीरम से उपचारित करें।
-
प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम बाविस्टिन से भी उपचारित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
-
हरी धनिया की उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान धनिया की फसल को इस रोग से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
47 लाइक्स
2 टिप्पणियाँ
12 October 2020
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help