पोस्ट विवरण

देहात स्प्रेयर : कीटनाशक एवं खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए आधुनिक कृषि यंत्र

सुने

फसलों में खरपतवारों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसान कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार निराई-गुड़ाई के बाद भी खरपतवारों को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए किसानों को खरपतवार नाशक का प्रयोग करना पड़ता है। इसके अलावा अच्छी फसल के लिए पानी में घुलनशील उर्वरकों का प्रयोग एवं पौधों को विभिन्न रोगों और कीटों से बचाने के लिए फफूंदनाशक और कीटनाशक का भी छिड़काव भी करना पड़ता है। छिड़काव की इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए देहात ले कर आया है स्प्रेयर मशीन। इसकी सहायता से कम समय में आसानी से फसलों पर घुलनशील उर्वरक, कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं खरपतवार नाशक का छिड़काव किया जा सकता है। आइए छिड़काव की प्रक्रिया को आसान बनाने वाले इन आधुनिक कृषि यंत्रों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

छिड़काव यंत्र का नाम

  • डीएस 1 स्प्रेयर : इस स्प्रेयर केवल बैटरी के द्वारा चलाया जाता है।

  • डीएस 2 इन 1 स्प्रेयर : इस स्प्रेयर को बैटरी के द्वारा एवं मैन्युअल दोनों तरह में चलाया जा सकता है।

छिड़काव यंत्र की विशेषताएं

  • यह एक मजबूत कृषि यंत्र है। जिससे इसके टूटने का खतरा कम होता है। सही रख-रखाव से इसे कई वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • इस स्प्रेयर की क्षमता 20 लीटर है।

  • स्प्रेयर पर पानी का स्तर जांचने के लिए निशान बनाए गए हैं। जिससे आवश्यकता के अनुसार मात्रा में पानी एवं दवाओं को मिलाने में आसानी होती है।

  • प्रति मिनट 3.1 लीटर तक छिड़काव कर सकते हैं।

  • अधिक समय तक चलने वाली बैटरी क्षमता (एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद 28 से 30 टैंक तक छिड़काव कर सकते हैं।)

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके और अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। इसके अलावा आप हमारे टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Somnath Gharami

Dehaat Expert

28 लाइक्स

9 टिप्पणियाँ

29 June 2021

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ