विवरण

भारी वर्षा के साथ गड़गड़ाहट की संभावना

सुने

लेखक : Pramod

01 सितंबर, 2020 : तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्णकटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न स्थानों में हल्की गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा चल सकती है। हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।

02 सितंबर, 2020 : जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडीशा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम रायलसीमा, तटवर्ती एवं दक्षिण आंतरिक कर्णकटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल एवं माहे के अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गरज भी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

03 सितंबर, 2020 : जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तटवर्ती एवं दक्षिण आंतरिक कर्णकटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल एवं माहे में भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है।
सौजन्य से : IMD

42 लाइक्स

23 टिप्पणियाँ

2 September 2020

शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं है

फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें

सवाल पूछें
अधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करें

Ask Help