पोस्ट विवरण

अधिक मुनाफे के लिए इस तरह करें लहसुन का भंडारण

सुने

लहसुन और प्याज एक कुल की फसलों में शामिल है। कई औषधीय गुणों के कारण इसके तीखे स्वाद एवं तेज गंध के बावजूद इसकी मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती मांग के कारण इसकी खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। लहसुन की हेति करने वाले इसकी खुदाई की तैयारियों में जुटे होंगे। बता दें कि इसकी खुदाई के लिए मार्च - अप्रैल का महीना सर्वोत्तम है। खुदाई के बाद सही जानकारी के अभाव में किसान भंडारण में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे लहसुन की गांठें खराब होने लगती हैं। ऐसे में भंडारण के सही तरीके की जानकारी होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं क्या है लहसुन भंडारित करने का सही तरीका और भंडारण के समय किन बातों का रखें ध्यान?

सही भंडारण नहीं होने के नुकसान

  • लहसुन जल्दी खराब होने लगते हैं।

  • लहसुन की गांठें सूखने लगती हैं।

  • लहसुन की गांठों के सड़ने से दुर्गंध होती है।

  • लहसुन की गुणवत्ता खराब होने के कारण उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।

लहसुन भंडारण के तरीके

लहसुन को भंडारित करने के दो तरीके होते हैं।

  • बोरियों में भर कर : लहसुन की कटाई के बाद उसकी गांठों को बोरियों में भर कर रखा जाता है। इस प्रक्रिया में कम स्थान में ही अधिक गांठों को भंडारित किया जा सकता है।

  • ढेर बना कर : इस विधि में लहसुन को पूरे पौधे के साथ भंडारित किया जाता है। इस विधि में भंडारण के लिए अधिक जगह की आवश्यकता होती है इसलिए व्यावसायिक तौर पर इस प्रक्रिया का प्रयोग काम किया जाता है।

भंडारण के समय रखें इन बातों का ध्यान

  • भंडार गृह के लिए हवादार स्थान का चयन करें।

  • लहसुन भंडारित करने से पहले भंडार गृह की अच्छी तरह सफाई करें।

  • भंडार गृह में नमी नहीं होनी चाहिए। नमी होने पर कंदों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

  • भंडार गृह का तापमान सामान्य से कम होना चाहिए। सामान्य तापमान में इसे भंडारित करने पर करीब 45 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

  • भंडारण से पहले कंदों को अच्छी तरह सूखा कर साफ करें।

  • कंदों को पत्तियों से गुच्छों में बांध कर रखें।

  • कुछ समय के अंतराल पर भंडार गृह का निरीक्षण करें। सड़े हुए कंदों को बाहर निकालें।

  • लहसुन का भंडारण इस तरह करें जिससे इसकी सभी गांठों में हवा लगे।

  • लहसुन का ढेर बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी कंदों को उचित मात्रा में हवा मिल सके।

कैसे तैयार करें भंडार गृह?

  • लहसुन के भंडारण के लिए छप्पर वाले बांस का भंडारण गृह तैयार करें।

  • इसके लिए सबसे पहले सीमेंट की फर्श वाले कमरे में बांस की छड़ से एक ढांचा तैयार किया जाता है।

  • 10 टन लहसुन को भंडारित करने के लिए ढांचे की चौड़ाई 15 फीट, लम्बाई 30 फीट एवं ऊंचाई 12 फीट रखें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल बेझिझक हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

SomnathGharami

Dehaat Expert

9 लाइक्स

2 टिप्पणियाँ

17 April 2021

शेयर करें
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ