विवरण
आ गया देश का पहला बैटरी से चलने वाला ई-ट्रैक्टर, जानें विशेषताएं
लेखक : Pramod

डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसके अलावा डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर से निकलने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन समस्यायों से निजात पाने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने भारत का पहला बैटरी से चलने वाला ई-ट्रैक्टर तैयार किया है। यह ट्रैक्टर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किया गया है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम ई-ट्रैक्टर की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
ई-ट्रैक्टर की विशेषताएं
-
यह ट्रैक्टर 23.17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलता है।
-
इसमें 16.2 किलो वाट का लिथियम आयन बैटरी है।
-
डीजल की तुलना में इसमें 25.72 से 32 प्रतिशत तक कम लागत आएगी।
-
इसके साथ ही इस ट्रैक्टर में 12 किलो वाट का इलेक्ट्रिक ब्रशलेस डीसी मोटर भी लगा है, जो 72 वोल्टेज और 2000 चक्कर प्रति मिनट पर संचालित होता है।
-
बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 9 घंटे लगते हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दिया गया है। जिससे केवल 4 घंटों में ही बैटरी को पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
-
यह ट्रैक्टर 770 किलोग्राम तक खींचने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इसे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
7 लाइक्स
2 टिप्पणियाँ
4 February 2022
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
कोई टिप्पणी नहीं है
फसल संबंधित कोई भी सवाल पूछें
सवाल पूछेंअधिक जानकारी के लिए हमारे कस्टमर केयर को कॉल करें
कृषि सलाह प्राप्त करेंAsk Help