Details

उन्नत किस्म देहात डीपीएस समृद्धि का करें चुनाव और पाएं अधिक पैदावार

Author : Pramod

आज किसान पारंपरिक खेती की बजाय आधुनिक तरीके से खेती कर रहे हैं। भारत में अधिकतर जनसंख्या धान का इस्तेमाल करती है। इसलिए विशेषज्ञ धान से अधिक पैदावार लेने के लिए नए-नए प्रयास करते हैं। धान की नई-नई किस्मों को इज़ाद करते हैं। ऐसे ही धान की एक किस्म देहात लेकर आया है। इस किस्म का नाम है- देहात डीपीएस समृद्धि। धान की इस किस्म की खेती कर किसान उच्च गुणवत्ता एवं अधिक उत्पादन ले सकते हैं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से किसानों को धान की देहात डीपीस समृद्धि किस्म की विशेषता बताएंगे। जानने के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।

देहात डीपीएस समृद्धि धान की विशेषताएं

  • इस किस्म के चावल खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

  • इस किस्म में मजबूत अनुकूलन क्षमता होती है।

  • इस किस्म के धान की गुणवत्ता अच्छी होती है।

  • इस किस्म में पौधों की लम्बाई 95 से 100 सेंटीमीटर होती है।

  • फसल 115 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है

  • इस किस्म से प्रति एकड़ खेत में 32 से 35 क्विंटल तक की पैदावार होती है।

  • इस किस्म के धान की बालियां लम्बी होती हैं।

  • बालियां दानों से भरी होती हैं।

  • अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है।

  • यह किस्म कई रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखता है

  • इस किस्म की खेती करने वाले किसान फसल चक्र अपनाते हुए आसानी से विभिन्न सब्जियों, आलू, मेंथा एवं गेहूं आदि फसलों की खेती कर सकते हैं।

आप अपने नजदीकी देहात केंद्र से देहात डीपीएस समृद्धि धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। इस किस्म की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001036110 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और देहात डीपीस समृद्धि किस्म की खेती कर, फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

:30

8 Likes

1 Comment

21 June 2022

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help