Details

खरीफ मौसम की बुवाई के लिए उपयोगी कृषि यंत्र

Listen

Author : Soumya Priyam

भारत में खरीफ मौसम की फसलों में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली, तिल और कपास की खेती मुख्य रूप से की जाती है। इन फसलों की बुवाई के लिए अधिक तापमान एवं फसलों के पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है। भारत में खरीफ की फसलों को जून से जुलाई के महीने में बोया जाता है, जो अक्टूबर से नवंबर तक पूरी तरह से पककर तैयार हो जाती है। खरीफ की फसल में बुवाई से लेकर कटाई तक कई प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है, जो उचित व्यवस्था के साथ लागत, मेहनत और समय को बचाने के लिए जाने जाते हैं। ये यंत्र खेत की तैयारी से लेकर बुवाई और कटाई के लिए विभिन्न प्रकार और आकार के हो सकते हैं, साथ ही अलग-अलग फसलों में प्रयोग करने के अनुरूप भी इनमें कई प्रकार की भिन्नता देखने को मिलती है। अगर आप भी खरीफ मौसम में की जाने वाली फसलों की खेती को आसान बनाना चाहते हैं तो खरीफ मौसम की बुवाई के लिए उपयोगी कृषि यंत्रों की जानकारी यहां से देखें।

  • मिट्टी पलटने वाली हल (एमबी प्लाऊ): यह कृषि यंत्र खेत की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसका प्रयोग मिट्टी को काटने और पलटने के लिए किया जाता है। यह विभिन्न मापों एवं आकार में भूमि के प्रकार एवं पशु शक्ति के अनुसार उपलब्ध है। यह यंत्र गहरी जुताई के लिए बहुत उपयोगी है।

  • कल्टीवेटर: इस यंत्र को जुताई के बाद खेतों में ढेलों को फोड़ने, जड़ों को ऊपर लाने और कतार युक्त फसलों की निराई के प्रयोग में लाया जाता है।

  • हैरो: घास फूस और जड़ों को खेत से हटाने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यह मिट्टी को भुरभुरी बनाने और मिट्टी में नमी बनाए रखने में भी उपयोगी है।

  • पडलर: यह धान की खेती के लिए प्रयोग होने वाला एक महत्वपूर्ण यंत्र है, जो धान में होने वाले खरपतवारों को नष्ट करने, जमीन के अंदर पानी के रिसाव को कम करने एवं धान के पौधों की रोपाई के लिए प्रयोग किया जाता है।

  • ट्रैक्टर चालित बीज एवं उर्वरक बुवाई यंत्र: इस यंत्र की मदद से खेत में बीज और खाद को भूमि की उचित गहराई तक पहुंचाया जा सकता है। यह यंत्र 7 से 13 कतारों में एक साथ बुवाई कर सकता है। कतारों की दूरी को फसल के अनुरूप बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

13 May 2022

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help