Details

जनवरी महीने में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्य

Author : Pramod

जनवरी महीने में जायद मौसम में खेती की जाने वाली फसलों की नर्सरी तैयार की जाती है। इसके अलावा इस महीने कई अन्य महत्वपूर्ण कृषि कार्य भी किए जाते हैं। अगर आप भी प्राप्त करना चाहते हैं बेहतर फसल तो इस महीने किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्यों की जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

  • सरसों : इस महीने में सरसों की फसल में फलियां बननी शुरू हो जाती हैं। ऐसे समय में सिंचाई करना बेहद जरूरी है। सिंचाई करने से दाने मोटे होते हैं और फलियों में दानों की संख्या में भी बढ़ती है।

  • तरबूज : तरबूज की नर्सरी तैयार करने के लिए जनवरी महीना सर्वोत्तम है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी का चयन करें। स्वस्थ पौधे प्राप्त करने के लिए नर्सरी में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।

  • गेहूं : गेहूं की 40 से 45 दिनों की फसल में कल्ले निकलने शुरू हो जाते हैं। इस समय गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई करें। खेत में यदि खरपतवारों की समस्या हो रही है तो इस पर नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करें।

  • खरबूजा : मैदानी क्षेत्रों में खरबूजा की बुवाई जनवरी-फरवरी महीने में की जाती है। इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी का चयन करें। इसके अलावा आप अधिक जल धारण करने की क्षमता वाली बलुई दोमट मिट्टी एवं जीवांश युक्त चिकनी मिट्टी में भी इसकी खेती कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

9 Likes

30 December 2021

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help