Details

अच्छी फसल के लिए जैविक खाद के तौर पर इस्तेमाल करें लकड़ी की राख

Author : Sonali


अक्सर हमने देखा है कि कुछ किसान फसलों पर राख का छिड़काव करते हैं। ठोस लकड़ियों की राख का प्रयोग सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि सीधा राख का छिड़काव करने से बेहतर है राख से तैयार किए गए खाद का प्रयोग करना। अगर आप फसलों पर इसके छिड़काव के फायदों से अब तक अनजान हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इस पोस्ट में हम राख के छिड़काव के फायदों के साथ इसके प्रयोग की विधि भी बता रहे हैं।

राख इस्तेमाल करने के फायदे

  • राख में कैल्शियम, पोटेशियम एवं नाइट्रोजन की मात्रा पाई जाती है, जो पौधों के उचित विकास के लिए आवश्यक है।

  • इसमें किसी तरह का हानिकारक पदार्थ नहीं होता है।

  • रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है। राख एक जैविक पदार्थ है और इससे खेत की मिट्टी एवं फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

  • राख में हल्दी एवं चूना मिलाकर पौधों पर छिड़काव करने से पौधों को विभिन्न रोगों एवं कीटों से बचाया जा सकता है।

राख से खाद बनाने का सही तरीका

  • एक बोरी में सबसे पहले थोड़ी सी मिट्टी भरें।

  • इसके ऊपर लकड़ी की राख फैलाएं।

  • बोरी के भरने तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।

  • इसके बाद बोरी को बांधकर करीब 2 महीने के लिए रख दें।

  • 2 महीने बाद बोरी खोलने पर हम उच्च गुणवत्ता की खाद प्राप्त कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकरी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अधिक से अधिक किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी राख से बनी खाद का प्रयोग कर के अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

80 Likes

14 Comments

12 December 2020

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help