पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

यह कृषि यंत्र सरसों की कटाई को बनाते हैं आसान

यह कृषि यंत्र सरसों की कटाई को बनाते हैं आसान

कुछ दशक पहले तक सभी तरह के कृषि कार्य किसानों एवं मजदूरों के द्वारा हाथ से किए जाते थे। लेकिन अब इनकी जगह आधुनिक कृषि यंत्रों ने ले ली है। जिससे कृषि कार्यों में सुविधा तो होती ही है, साथ ही मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी भी आती है।

इस समय अधिकांश क्षेत्रों में किसान सरसों की फसल की कटाई की तैयारियों में लगे हैं। अगर आपने भी की है सरसों की खेती तो इस पोस्ट के माध्यम से आप सरसों की कटाई को आसान बनाने वाले कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरसों की कटाई के लिए कुछ आधुनिक कृषि यंत्र

  • कंबाइन मशीन : कंबाइन मशीन के द्वारा हम सरसों की फसल की कटाई के साथ मढ़ाई भी की जा सकती है। यह उच्च क्षमता वाली मशीन है। यह मशीन पेट्रोल या डीजल से चलाई जाती है। इस किस्म की छोटी मशीन प्रति घंटे करीब 5 एकड़ एवं बड़ी मशीनें प्रति घंटे 10 एकड़ तक कटाई क्षेत्र तक फसल की कटाई की जा सकती है।

  • रीपर मशीन : सरसों की कटाई के लिए बाजार में कई तरह के रीपर मशीन उपलब्ध हैं। कुछ रीपर मशीन को हाथ से चलाया जाता है। वहीं कुछ रीपर स्वचालित भी होते हैं। इसे ट्रैक्टर या डीजल इंजन के साथ भी जोड़ कर चलते हैं। रीपर मशीन में कई तरह के फीचर होते हैं और इसकी कीमत भी कम होती है।

  • कटर मशीन : कटर मशीन की कीमत बहुत कम होती है। इसके रख-रखाव में भी सुविधा होती है। कम खेती रकबे वाले किसानों के लिए यह बहुत सुविधाजनक मशीन है। एक व्यक्ति इस मशीन को आसानी से चला सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ