बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान यास के कारण ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के साथ देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के अनुसार दिनांक 25 मई 2021 एवं 26 मई 2021 को यह चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने का अनुमान है।
ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड एवं आस-पास के कई राज्यों में भी तूफान का असर दिख सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य क्षेत्र में बनने वाले इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार अगले 12 घंटे में तेज हो सकती है। आने वाले 24 घंटों में यह तूफान भीषण रूप ले सकता है। इससे भारी तबाही हो सकती है।
यास चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की कई विमानें नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमों के साथ कोलकाता, भुवनेश्वर, पोर्ट ब्लेयर एवं आस-पास के क्षेत्रों में तैनात हैं। इसके अलावा वायुसेना के 26 हेलीकॉप्टर को स्टैंड बाय पर भी रखा गया है। आवश्यकता होने पर इनकी मदद ली जा सकती है। भारतीय नौसेना भी यास तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मौसम की जानकारी
24 मई 2021 : झारखंड, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई दे सकती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण तमिलनाडु, केरल एवं माहे के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। मध्य बंगाल की खाड़ी में 65 से 75 किलो प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक जा सकती है। ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में शाम तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति बढ़ कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक जा सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 1 से 2 मीटर की ऊंचाई तक ज्वारीय लहरें उठने की संभावना है।
25 मई 2021 : बिहार, केरल एवं माहे के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई देने की संभावना है। गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मध्य बंगाल की खाड़ी में 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं एवं तूफान आने की संभावना है। हवा की गति बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
26 मई 2021 : बिहार के कुछ क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है। उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई देने की संभावना है। गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल एवं माहे के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के साथ पश्चिम बंगाल एवं ओडिसा के तटवर्ती क्षेत्रों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति बढ़ कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य व्यक्तियों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। मौसम की जानकारी के साथ पशुपालन एवं कृषि संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions