पोस्ट विवरण
सुने
कृषक समाचार
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

वित्त वर्ष 2022 के बजट में किसानों के लिए हुए यह बड़े ऐलान

वित्त वर्ष 2022 के बजट में किसानों के लिए हुए यह बड़े ऐलान

वित्त वर्ष 2022-23 कृषि बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022 के लिए गेहूं और धान की खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने का फैसला किया है।

केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके तहत पहले चरण में गंगा किनारे 5 किलोमीटर के कोरिडोर में रहने वाले किसानों की जमीन का चयन किया जाएगा।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को एग्रो-फॉरेस्ट्री के लिए मदद देने का भी ऐलान किया गया है। किसानों तक डिजिटल एवं हाईटेक तकनीकों को पहुंचाने के लिए पीपीपी मॉडल का सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को ड्रोन के द्वारा पोषक तत्वों एवं कीटनाशकों के छिड़काव के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।

बजट भाषण में यह भी ऐलान किया गया कि कृषि से जुड़ी स्टार्टअप एवं ग्रामीण कंपनियों को आसानी से कर्ज मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे के द्वारा छोटे किसानों एवं छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए नए उत्पादों एवं कुशल रसद सेवाओं का विकास किया जाएगा।

बजट में किसानों को मिलने वाली कुछ अन्य सौगातें

  • वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी, जौ, जैसे अनाज शामिल हैं।

  • तिलहन के आयात को घटाने के लिए तिलहन के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • फलों एवं फूलों की सही किस्मों का इस्तेमाल करने के लिए सरकार राज्यों की मदद से व्यापक पैकेज दिया जाएगा।

  • थर्मल पावर प्लांट में 5 से 7 प्रतिशत बायोमास प्लेट का सह-फायर किया जाएगा। जिससे वार्षिक तौर पर 38 एमएमटी की कार्बनडाई ऑक्साइड की बचत होगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

4 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ