पोस्ट विवरण
सुने
क्या आप जानते हैं
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

विश्व का सबसे विषैला वृक्ष

विश्व का सबसे विषैला वृक्ष

पर्यावरण एवं हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए वृक्ष बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑक्सीजन के निर्माण एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिकों के द्वारा वृक्षों को लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी वृक्ष है जो हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार मैंशीनील नाम का वृक्ष विश्व का सबसे विषैला वृक्ष है एवं इसे 'ट्री ऑफ डेथ' भी कहा जाता है। इसका तना, शाखाएं, पत्तियां एवं जड़ सभी विषैले हैं। इसे छूने से ही त्वचा जलने लगती है। इस वृक्ष में हरे रंग के फल भी आते हैं, जिसके सेवन से हमारी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए इसके फलों को 'डेथ एप्पल' भी कहा जाता है। वर्षा के समय इस वृक्ष के नीचे रहना घातक हो सकता है। इस वृक्ष से निकलने वाले रस बारिश के पानी में घुल कर त्वचा को बुरी तरह जला सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी रोचक एवं महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक एवं अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। आप चाहें तो देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क कर के भी पपीता की खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ