पोस्ट विवरण
सुने
क्या आप जानते हैं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

विश्व का सबसे महंगा नमक

विश्व का सबसे महंगा नमक

विश्व में कई तरह की नमक की प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें साधारण नमक से ले कर पिंक हिमालयन नमक शामिल है। बात करें विश्व के सबसे महंगे नमक की तो हम में से ज्यादातर व्यक्ति पिंक हिमालयन नमक का नाम लेंगे। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि विश्व का सबसे कीमती नमक का नाम है अमेथिस्ट बैम्बू 9x। इसे कोरियन बम्बू साल्ट या Jugyeom के नाम से भी जाना जाता है। कोरिया में पाए जाने वाले इस नमक को बनाने में करीब 50 दिनों का समय लगता है। इसे बनाने के लिए नमक को सबसे पहले बांस के एक टुकड़े में भर कर लाल मिट्टी से सील किया जाता है। इसके बाद इसे पाइन की लकड़ी पर भट्टी के अंदर 1,000 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर 9 बार पकाया जाता है। जिससे नमक का रंग स्लेटी से हल्का काला हो जाता है। वहीं 1,500 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर पकाए गए नमक का रंग बैंगनी होता है और इसे पर्पल बम्बू साल्ट के नाम से जाना जाता है। यह सबसे शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता की नमक है। 250 ग्राम अमेथिस्ट बैम्बू 9x नमक की कीमत 7,500 रुपए तक होती है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। इस तरह की अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ