पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
देहात
21 Apr
Follow

वेटनोकल गोल्ड: पशुओं में कैल्शियम की कमी होगी पूरी | DeHaat Vetnocal Gold: Mitigating Calcium Deficiency in Dairy Animals

वेटनोकल गोल्ड: पशुओं में कैल्शियम की कमी होगी पूरी | DeHaat Vetnocal Gold: Mitigating Calcium Deficiency in Dairy Animals

डेयरी पशुओं में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या है, खासकर स्तनपान के शुरुआती चरणों में। पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी से दूध उत्पादन क्षमता तो प्रभावित होती ही है, इसके साथ ही उनमें कई रोगों के होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसकी अधिक कमी पशुओं में मृत्यु का कारण भी बन सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए पशुओं के आहार में कैल्शियम शामिल करना बहुत जरूरी है। पशुओं के शरीर में कैल्शियम की मात्रा पूरी करने के लिए देहात ले कर आया है एक बेहतरीन उत्पाद, जिसका नाम है ‘वेटनोकल गोल्ड’। यह तरल रूप में है इसलिए पशुओं को इसे सेवन करने में भी आसानी होती है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से आप पशुओं में कैल्शियम की कमी से होने वाले नुकसान, देहात वेटनोकल गोल्ड से होने वाले लाभ एवं इसकी मात्रा की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डेयरी पशुओं में कैल्शियम की कमी से होने वाले नुकसान | Consequences of Calcium Deficiency in Dairy Animals

  • पशुओं में कैल्शियम की कमी होने पर उनकी दूध उत्पादन क्षमता में कमी आ जाती है।
  • पशुओं की दांतें एवं हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस कारण कई बार पशुओं को खड़े होने या चलने में कठिनाई होने लगती है।
  • हड्डियां कमजोर होने के कारण फ्रैक्चर एवं हड्डियों की विकृति की संभावना बढ़ जाती है।
  • केवल इतना ही नहीं पशुओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
  • नवजात पशुओं के शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है।
  • उनके रक्त प्रवाह की गति धीमी हो जाती है।
  • पशु आसानी से दूध ज्वर रोग जैसे घातक रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
  • मादा पशुओं को गर्भधारण में भी कठिनाई होती है।
  • प्रसव के दौरान मादा पशुओं में जेर रुकने की आशंका अधिक होती है।
  • मादा पशुओं में गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • कैल्शियम की कमी के गंभीर मामलों में पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।

दुधारू पशुओं में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए क्या करें? | Overcoming Calcium Deficiency in Dairy Animals

  • पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए उन्हें संतुलित आहार प्रदान करना बहुत जरूरी है।
  • उनके आहार में अल्फाल्फा जैसे उच्च गुणवत्ता युक्त हरा चारा शामिल करें।
  • उनके आहार में उचित मात्रा में खनिज तत्वों से भरपूर पूरक आहार शामिल करें।
  • पशुओं को प्रति दिन उचित मात्रा में 'देहात वेटनोकल गोल्ड' पिलाएं।

पशुओं में ‘देहात वेटनोकल गोल्ड’ से होने वाले लाभ | Benefits of DeHaat Vetnocal Gold in Animals

  • इसके सेवन से पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है।
  • पशुओं में ऑस्टियोपोरोसिस रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
  • पशुओं के दूध उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
  • पशुओं में दूध ज्वर रोग यानी मिल्क फीवर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • यह उत्पाद पशुओं की हड्डियों एवं दांतों को मजबूत बनाने में सहायक है।

पशुओं के लिए ‘देहात वेटनोकल गोल्ड’ की उचित मात्रा | Dosage of DeHaat Vetnocal Gold

  • कैल्शियम की मात्रा पूरी करने के लिए पशुओं के आहार में प्रति दिन 100 मिलीलीटर देहात वेटनोकल गोल्ड शामिल करें।
  • बछड़े एवं बछिया को प्रति दिन 2 बार 20 मिलीलीटर वेटनोकल गोल्ड पिलाएं।

आप पशुओं के शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए उनके आहार में क्या शामिल करते हैं? अपने जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उनके आहार की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें। इसके साथ ही पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Question (FAQs)

Q: पशुओं में खनिज तत्वों की आवश्यकता क्यों होती है?

A: पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खनिज तत्वों का बहुत महत्व है। यह पशुओं के शारीरिक विकास में सहायक है। इसके साथ ही पशुओं की दांत एवं हड्डियों की संरचना और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए, मादा पशुओं में प्रजनन क्षमत में सुधार और दूध उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक है। खनिज तत्व पशुओं को कई घातक रोगों से भी बचाते हैं।

Q: पशु में कैल्शियम की पूर्ति कैसे करें?

A: पशुओं के आहार में दलहनी फसलों का चारा, मक्के का चारा, अल्फाल्फा, तिपतिया घास, आदि शामिल करें। इसके साथ ही पशुओं के आहार में खनिज तत्व युक्त पूरक आहार भी शामिल करें।

Q: गायों को रोजाना कितना कैल्शियम चाहिए?

A: गाय एवं भैंस के लिए कैल्शियम की मात्रा उनकी आयु, वजन और स्तनपान के चरण के आधार पर भिन्न होती है। सामान्यतः भारत में एक व्यस्क डेयरी गाय को प्रति दिन लगभग 50 मिलीलीटर कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

3 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ