Details
उड़द : फूलों के सूखने-झड़ने की समस्या से ऐसे करें बचाव
Author : Dr. Pramod Murari

उड़द एक प्रमुख दलहनी फसल है। इसमें प्रोटीन, पोषक तत्व और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी खेती रबी और खरीफ दोनों सीजन में की जाती है। बढ़ते तापमान के चलते इसकी फसल से फूल सूखने की समस्या देखी जाती है। इसके कारण फसल का उत्पादन प्रभावित होता है। ऐसे में किसान कई कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं किन्तु कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए इस समस्या की जानकारी होना आवश्यक है। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसानों को उड़द की फसल में फूलों के सूखने और झड़ने की समस्या का कारण, लक्षण एवं समाधान की जानकरी देंगे। जानने के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।
उड़द की फसल में फूलों के सूखने का कारण
-
तापनाम में अचानक बदलाव होने पर या अधिक तापमान बढ़ने पर उड़द के फूल सूखने लगते हैं।
-
वातावरण में नमी कम होने के कारण भी फूल सूखकर झड़ने लगते हैं।
-
परागण की कमी के कारण भी फूल समय से पहले सूखकर झड़ जाते हैं।
-
इससे बीजों का विकास अच्छे से नहीं हो पाता है।
-
पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलने के कारण उड़द के फूल सूखने लगते हैं।
-
फूल आने के समय मिट्टी में नमी की कमी होने पर भी फूल सूखने लगते हैं।
-
इसके अलावा फूल आने के समय तेज धूप होने पर भी उड़द के फूलों के सुखकर, झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है।
उड़द की फसल में फूलों को सूखने से बचाने के उपाय
-
फूलों को सूखने से बचाने के लिए पौधों में फूल आने के समय खेत में उचित मात्रा में सिंचाई करें।
-
प्रत्येक पौधे में 50-60 ग्राम सड़ी हुई गोबर खाद का प्रयोग करें।
-
गोबर की खाद के अलावा कम्पोस्ट खाद या वर्मी कम्पोस्ट का भी प्रयोग कर सकते हैं।
-
पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए 25 ग्राम देहात नैनो-रेड और 5 ग्राम देहात एजीवाइटल का 15 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
-
आवश्यकता होने पर 15 दिनों के अंतराल पर फिर से इसका छिड़काव करें।
-
उड़द के पौधों में फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए 2 मिलीलीटर फ्रूट प्लस को 15 लीटर पानी में मिला कर छिड़कें।
-
जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें।
यह भी पढ़ें :
आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और उड़द की फसल में फूलों को सूखने से बचाकर, फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
1 Like
9 June 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App